24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि में स्नातकोत्तर 2025–27 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

विभावि में स्नातकोत्तर 2025–27 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर

हजारीबाग – विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम 2025–27 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

नामांकन कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर शाम 6:00 बजे निर्धारित है।
15 दिसंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित होगी।

दस्तावेज़ सत्यापन व नामांकन प्रक्रिया

  • 15 से 23 दिसंबर: संबंधित केंद्रों में प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का ऑफ़लाइन सत्यापन किया जाएगा।
  • 15 से 24 दिसंबर: सत्यापन के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से नामांकन ले सकेंगे

कौन किस आधार पर करेगा आवेदन?

डॉ. इंद्रजीत कुमार के अनुसार—

  • CBCS प्रणाली से स्नातक करने वाले छात्र कोर विषय के अंकों के आधार पर आवेदन करेंगे।
  • नई शिक्षा नीति (FYUGP) के तहत चार वर्षीय स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेजर विषय के अंक अपलोड करेंगे।
  • यदि छठे सेमेस्टर का परिणाम प्रकाशित नहीं हुआ है, तो छात्र पाँचवें सेमेस्टर के अंकों पर आवेदन कर सकते हैं।
  • लेकिन यदि 12 दिसंबर से पहले छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी हो जाता है, तो अभ्यर्थी को अपना आवेदन अद्यतन करना अनिवार्य होगा।

मेधा सूची की तैयारी

मेधा सूची कोर/मेजर विषय में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
सूची निर्माण में विश्वविद्यालय के नामांकन नियम, तथा राज्य सरकार की आरक्षण नियमावली का पालन किया जाएगा।

नई शिक्षा नीति के तहत विशेष व्यवस्था

नई व्यवस्था के अनुसार—

  • 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अपने ही महाविद्यालय में सातवें सेमेस्टर में नामांकन का अवसर मिलेगा,
  • बशर्ते महाविद्यालय में कम से कम दो पीएचडी धारक शिक्षक हों, जिन्हें शोध निर्देशन की पात्रता प्राप्त हो।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading