32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 15–17 दिसंबर तक, ‘झूमर...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 15–17 दिसंबर तक, ‘झूमर 2025’ नाम से होगा आयोजन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 15 से 17 दिसंबर तक विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। “झूमर 2025” शीर्षक से होने वाले इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में उच्च स्तरीय बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि कला और संस्कृति विद्यार्थियों के समग्र विकास का अभिन्न अंग हैं, और आधुनिक शिक्षा में इसका महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों की कला-संस्कृति से जुड़ी प्रतिभा को निखारकर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे उभरते करियर अवसरों का लाभ उठा सकें।
कुलपति ने शिक्षकों को वर्षभर कला-संस्कृति संबंधित गतिविधियाँ संचालित करने और इनके माध्यम से राजस्व सृजन की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए।

छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने आयोजन से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी, जबकि कुलसचिव एवं पूर्व छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. सादिक रज्जाक ने अपने अनुभव साझा किए। बैठक का संचालन स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद के सचिव डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने किया।

25 समितियों का गठन, विस्तृत व्यवस्था तय

युवा महोत्सव के सफल संचालन के लिए कुल 25 समितियों का गठन किया गया।

  • मुख्य संरक्षक: कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा
  • संरक्षक: वित्त सलाहकार अखिलेश शर्मा
  • संयोजक: डॉ. विकास कुमार
  • आयोजन सचिव: डॉ. जॉनी रुफिना तिर्की
  • संयुक्त आयोजन सचिव: श्रीमती अर्चना रीना धान, डॉ. अमिता कुमारी

विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण हेतु पाँच उप-समितियाँ बनाई गईं। पुरुष और महिला प्रतिभागियों के आवास हेतु भी अलग-अलग समितियाँ गठित की गईं।

विभिन्न विधाओं के आयोजन स्थल तय

  • बिनोदिनी पार्क में मुख्य पंडाल स्थापित होगा, जहाँ संगीत, नृत्य और क्विज के अंतिम चरण होंगे।
    • अध्यक्ष: डॉ. किशोर कुमार गुप्ता
    • संयोजक: डॉ. कुमारी भारती सिंह
  • स्वामी विवेकानंद सभागार में सभी नाट्य विधाओं का आयोजन होगा।
    • अध्यक्ष: डॉ. केदार सिंह
    • संयोजक: डॉ. सुबोध कुमार सिंह
  • मल्टीपरपज़ परीक्षा भवन में फाइन आर्ट्स की प्रतियोगिताएँ होंगी।
    • अध्यक्ष: डॉ. कनुप्रिया गुप्ता
    • संयोजक: डॉ. मिता रानी सिंह
  • आर्यभट्ट सभागार में साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
    • अध्यक्ष: डॉ. हुमायूं अशरफ़
    • संयोजक: डॉ. नीरज डांग

मीडिया समिति का गठन

युवा महोत्सव से संबंधित समाचारों के प्रकाशन के लिए मीडिया समिति बनाई गई, जिसमें

  • अध्यक्ष: डॉ. अविनाश कुमार
  • संयोजक: डॉ. मृत्युंजय प्रसाद
  • सदस्य: डॉ. अजय बहादुर सिंह, मोहम्मद फजल

बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद के अध्यक्ष डॉ. एस. जेड. हक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading