28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराष्ट्रीय मंच पर चमका गुमला — सुजल कुमार ने एथलेटिक्स में जीता...

राष्ट्रीय मंच पर चमका गुमला — सुजल कुमार ने एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

गुमला : खेल प्रतिभा के क्षेत्र में गुमला ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के उभरते एथलीट सुजल कुमार ने इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 के 4×100 मीटर रिले में झारखंड टीम को कांस्य पदक दिलाया।

आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, गुमला में कोच मनोज कुमार के निर्देशन में अभ्यासरत सुजल ने मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रशिक्षण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता ने न केवल गुमला बल्कि पूरे झारखंड की एथलेटिक्स क्षमता को राष्ट्रीय पटल पर मजबूत पहचान दिलाई है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दी बधाई

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सुजल को बधाई देते हुए कहा—
“गुमला के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सुजल की यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों और युवाओं को नई प्रेरणा देगी। जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

जिला एथलेटिक्स संघ ने की सराहना

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष महावीर राम लोहरा ने कहा कि सुजल की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है और गुमला से भविष्य में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

खेल जगत ने दी शुभकामनाएँ

जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभात रंजन तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज साहू, द्रोणाचार्य अवार्डी ग्रामीण कोच रिजवान अली, कोच बिना केरकेट्टा, प्रशिक्षक मनोज कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने सुजल को शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading