26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihरोटरी क्लब गिरिडीह की बड़ी पहल: झारखंड के 300 हृदय रोगी बच्चों...

रोटरी क्लब गिरिडीह की बड़ी पहल: झारखंड के 300 हृदय रोगी बच्चों का होगा मुफ्त इलाज और ऑपरेशन

गिरिडीह। रोटरी क्लब गिरिडीह ने झारखंड के उन बच्चों के लिए एक बड़ी पहल की है जो जन्मजात हृदय रोग या दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण बड़े शहरों में उपचार नहीं करा पाते।

रोटरी क्लब गिरिडीह, इनर व्हील और गिफ्ट ऑफ लाइफ संस्था के सहयोग से इन बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कोच्चि स्थित अमृता हॉस्पिटल में कराया जाएगा। इस परियोजना के तहत जीरो से 18 वर्ष तक की आयु के ऐसे 300 बच्चों का चयन किया जाएगा जो गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं।

रोटरी क्लब के सदस्य विजय सिंह ने बताया कि बड़े शहरों में इस बीमारी के ऑपरेशन में ₹4 से ₹5 लाख तक का खर्च आता है, लेकिन रोटरी गिरिडीह की इस पहल के तहत यह उपचार पूरी तरह मुफ़्त होगा।

बच्चों की पहचान और जांच के लिए 10 और 11 जनवरी को रोटरी आई हॉस्पिटल, गिरिडीह में मेगा मेडिकल स्कैनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

इस परियोजना के लिए झारखंड सरकार और एनआरएचएम के साथ एमओयू भी किया गया है। सरकार की ओर से बच्चों और उनके परिजनों के यात्रा खर्च की व्यवस्था होगी। वहीं कोच्चि में बच्चे और उनके साथ रहने वाले गार्जियन के लिए मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ऑपरेशन के बाद बच्चों की स्थानीय डॉक्टरों के साथ समन्वय कर नियमित फॉलो-अप जांच भी सुनिश्चित की जाएगी।

विजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें और उन्हें स्वस्थ जीवन और मुस्कान वापस मिल सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading