गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिले के सभी 4,60 मध्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से प्रखंडवार निर्धारित तिथियों पर संचालित किया जाएगा, जिसकी सूची सभी प्रखंडों को उपलब्ध करा दी गई है।
इन शिविरों के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच की जाएगी। हीमोग्लोबिन की जाँच, दृष्टि परीक्षण, दंत व नाक-कान-गला संबंधी जांच, वजन, ऊँचाई एवं बी.एम.आई. आकलन सहित आवश्यक लैब टेस्ट किए जाएंगे। कुपोषण एवं रक्ताल्पता की पहचान होने पर बच्चों को तत्काल चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी रेफरल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से संबद्ध ए.एन.एम., प्रयोगशाला तकनीशियन तथा आर.बी.एस.के. टीमों को चिन्हित विद्यालयों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रत्येक बच्चे की समय पर और गुणवत्तापूर्ण जांच हो सके।
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित तिथि पर शिविर का आयोजन हर हाल में सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें।
इस अभियान को बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि बच्चों की सेहत सुरक्षित रखना ही हमारे समाज का वास्तविक विकास है। जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास कर रहा है, ताकि किसी भी बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य के बीच कोई बाधा न आए।
अभिभावकों से भी अपील है कि वे इस स्वास्थ्य जाँच अभियान में अपने बच्चों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे सभी विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Vichitra Silk Saree with Embroidered Border| Latest Sarees Bollywood Sari | New Sarees | Saree Blouse| Designer Saree (AZ-YS-OG-LADYQUEEN-Parent)
₹1,099.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







