31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeUncategorizedमणिपुर में आयोजित एसजीएफआई अंडर–19 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की शानदार शुरुआत,...

मणिपुर में आयोजित एसजीएफआई अंडर–19 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की शानदार शुरुआत, पहले दिन 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक पर कब्जा

मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (एसजीएफआई) अंडर–19 बालक एवं बालिका वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।
झारखंड की प्रिया महली ने 30 मीटर और 40 मीटर इंडियन राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गर्वित किया। वहीं, घनश्याम झामुड़ा ने 30 मीटर इंडियन राउंड में रजत पदक पर कब्जा जमाया।
झारखंड तीरंदाजी टीम इस राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में भाग ले रही है। टीम के साथ गए कोच और मैनेजर—रोहित कुमार, गंगाधर, ललिता लुगुन, प्रवीण बजराई और एचओडी सुशील कच्छप ने खिलाड़ियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी, जिसका नतीजा यह शानदार प्रदर्शन रहा।
प्रिया महली द्वारा दो स्वर्ण पदक जीतने पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। यह सफलता विशेष रूप से झारखंड की बालिका खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
झारखंड के खिलाड़ियों की इस शानदार शुरुआत से पूरी टीम में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है, और आगामी मुकाबलों को लेकर उम्मीदें और भी प्रबल हो गई हैं।

News Desk


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading