28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihबिरनी थाना क्षेत्र के गरागोरो के युवक–युवती ने घर से भागकर की...

बिरनी थाना क्षेत्र के गरागोरो के युवक–युवती ने घर से भागकर की शादी, युवती ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरागोरो गांव से प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गरागोरो निवासी युवक बिरेंद्र वर्मा, पिता रामदेव माहतो और युवती अंकित कुमारी, पिता राजू यादव ने घर से भागकर शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव खुरजियो के रहने वाले हैं।
युवती अंकित कुमारी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक बिरेंद्र वर्मा से शादी कर रही है और इसके अलावा वह किसी अन्य व्यक्ति से विवाह नहीं करना चाहती। युवती के अनुसार दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसे परिवार की सहमति नहीं मिल पा रही थी।
बताया गया है कि इसी क्रम में दिनांक 12 जनवरी 2026 को युवक और युवती घर से निकलकर विवाह कर लिया। युवती ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि भविष्य में युवक या उसके परिवार को किसी प्रकार की कोई परेशानी या मारपीट जैसी घटना होती है, तो इसके लिए उसके माता-पिता और परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे।
फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है।

न्यूज – नरेश शर्मा


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading