21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण...

गोमिया में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण शुरू

गोमिया।
झारखंड सरकार के झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत “बिरसा उप योजना” के माध्यम से झारखंड राज्य की बेरोजगार, शिक्षित युवतियों एवं महिलाओं को रोजगारोन्मुख गैर-आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस योजना के तहत गोमिया प्रखंड के पश्चिमी पंचायत सचिवालय में आज शनिवार से पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को ₹1500 प्रतिमाह यात्रा भत्ता झारखंड सरकार द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं—
शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति
आधार कार्ड की छायाप्रति
जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति
आवासीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति
बैंक खाता की छायाप्रति
तीन पासपोर्ट साइज फोटो
आयु सीमा
इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
उपलब्ध कोर्स एवं योग्यता
ब्यूटीशियन कोर्स : न्यूनतम योग्यता 10वीं पास
फैशन डिजाइनिंग (सिलाई) : न्यूनतम योग्यता 8वीं पास
इस संबंध में विस्तृत जानकारी शिवम कुमार द्वारा दूरभाष पर दी गई। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य युवतियों एवं महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

News – Kahkashan Farooqi 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading