32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जवल भारती क्लब के तत्वाधान में महिला...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जवल भारती क्लब के तत्वाधान में महिला एवं पुरुष प्रदर्शनी मैच का आयोजन

गोमिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत के उज्जवल भारती क्लब के तत्वाधान में एकदिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल महिला एवं पुरुष मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी मैच में कई नेशनल खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। पहला मैच 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे से झारखंड बनाम बंगाल महिला फुटबॉल प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच धनबाद कोलांचल बनाम बोकारो इस्पात नगरी पुरुष का दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी होंगे। मंचासीन अतिथियों में कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि देश भक्ति के साथ खेल भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के साथ युवाओं को इस प्रकार का आयोजन सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

News – Kahkashan Farooqi


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading