27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया इंटर कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

गोमिया इंटर कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

न्यूज़ – कहकशां फारूकी 

गोमिया इंटर कॉलेज, गोमिया में शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य एवं शिक्षकगण के स्वागत के साथ हुआ। 11वीं के छात्रों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्य का स्वागत किया तथा कॉलेज गेट से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर बैठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। स्वागत गीत पवन कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक और गरिमामय बना दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक संदेश एवं शुभकामनाएं दीं। दीप प्रज्वलन के पश्चात प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया, जिस पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं इस मौके पर जूनियर में अपने सीनियर के लिए विदाई जीत गया जिससे सभी विद्यार्थियों की आंखें नम हो गई।12वीं कक्षा के छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। छात्रा अनुपमा पाठक नेहिंदी में अपने कॉलेज जीवन के अनुभव बताए और अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया वहीं छात्रा प्रीति कुमारी ने अंग्रेजी में दो वर्षों की अपनी शैक्षणिक यात्रा को साझा किया।
विदाई समारोह के विशेष क्षण में 12वीं कक्षा के छात्र सागर कुमार को व्याख्याता संजय शर्मा द्वारा मिस्टर फेयरवेल का काश (सैश) पहनाया गया। वहीं श्रीमती फिलोमिना करेकेट्ट ने अनुपमा पाठक को मिस फेयरवेल का सैश पहनाया। इसके अलावा व्याख्याता कहकशां बेगम द्वारा जूनियर चॉइस का क्राउन प्रियंका कुमारी को पहनाया गया। इन पलों के दौरान उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में 11वीं एवं 12वीं कक्षा के जूनियर-सीनियर विद्यार्थियों ने मिलकर सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल और भी यादगार बन गया। मंच संचालन 11वीं कक्षा की छात्रा एंजेल हेंब्रम ने कुशलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मोहम्मद सलीम, प्रोफेसर संजय शर्मा, प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता, प्रोफेसर नितेश कुमार और महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। मंच का सचालन एंजेल हेंब्रम ने बहुत ही सफलता पूर्वक किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading