न्यूज डेस्क
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची) में खेला गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जनवरी से प्रारंभ हुई थी।
अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उड़ीसा की टीम को 3–0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। पूरे मैच के दौरान झारखंड की टीम ने आक्रामक खेल, बेहतरीन तालमेल और मजबूत रक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
बालिका वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीरन सोई मुंडा (झारखंड) को, बेस्ट गोलकीपर का खिताब प्रीति बारला (झारखंड) को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब संजना कीरो (उड़ीसा) को प्रदान किया गया।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 4–0 से शिकस्त दी और खिताब पर कब्ज़ा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर राज्यवासियों को दोहरी खुशी दी।
इस वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब पतरस हस्सा (झारखंड) को, बेस्ट गोलकीपर का खिताब रोमिल नंदल (हरियाणा) को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अनमोल कौनगारी को प्रदान किया गया।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 3–1 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को 3–1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
आज आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुश्री शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे रांची सह खेल पदाधिकारी, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन और श्री भोलानाथ सिंह, अध्यक्ष एशियन हॉकी फेडरेशन सह महासचिव हॉकी इंडिया थे ।वही विशिष्ट अतिथियो में राज्य परियोजना परिषद रांची के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा,सुश्री सुमराय टेटे, ध्यानचंद अवार्डी, श्रीमती पुष्पा प्रधान अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी, सावित्री तिर्की ,श्री विजय शंकर सिंह, महासचिव हॉकी झारखंड, श्री ओम प्रकाश ठाकुर, महासचिव दक्षिण पूर्व रेलवे (सेरसा), डॉ. महेंद्र प्रसाद, असिस्टेंट प्रोफेसर, बीआईटी मेसरा तथा जयंत केरकेट्टा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
वही स्वागत भाषण में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह झारखंड राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि SGFI द्वारा सौंपे गए पाँच खेलों के आयोजन दायित्वों में से हॉकी प्रतियोगिता का सफल समापन राज्य के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आगे कहा कि इन सभी प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में राज्य के प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, संबंधित खेलों के तकनीकी पदाधिकारियों तथा आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों का योगदान अतुलनीय रहा।
मुख्य अतिथि श्रीमती सूची सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल हमेशा खेलों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और रोजगार देकर देश की सबसे बड़ी खेल समर्थक संस्थाओं में से एक है,उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत–हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास है।
अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए शिक्षा विभाग को राज्य में खेलों के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वही भोलानाथ सिंह ने अपने संबोधन सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि आज जो सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं, वे शिक्षा विभाग के दूरदर्शी और सतत प्रयासों का प्रतिफल हैं। उन्होंने कहा कि इसमें वर्ष 2022 के तत्कालीन शिक्षा सचिव के. रवि कुमार का विशेष योगदान है। साथ कहा कि यदि किसी मकान की नींव मजबूत बनाई जाए तो वह मकान भी मजबूत बनता है। उसी प्रकार आज शिक्षा विभाग द्वारा खेलों की मजबूत नींव रखी जा रही है। आप सभी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इसी तरह खेलों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
झारखंड हॉकी की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी राज्य, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए एस एवं राज्य खेल कोषांग सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया है।
TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALYNE Saree Shapewear Petticoat for Women, Women's Blended Saree Shaper
₹249.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DEEMOON Men's Premium Cotton Blend Printed Checkered Shirt | Full Sleeve Plaid Casual Button-Down Shirt | Soft & Comfortable Regular Fit | Office, Travel & Everyday Wear
₹499.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹699.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹198.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹441.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women Saree Chiffon Flower Print | Breathable Lightweight Sari for Office and Daily Use with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹498.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







