26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharदेवघर में शिवबारात के मद्देनजर डीसी ने रूटलाइन का निरीक्षण किया, अधिकारियों...

देवघर में शिवबारात के मद्देनजर डीसी ने रूटलाइन का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली शिवबारात के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने शिव बारात रुटलाइन में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया.

उपायुक्त ने केकेएन स्टेडियम में शिव बारात की तैयारियों के अलावा रूटलाईन भी तय की गई. केकेएन स्टेडियम, फव्वारा चौक, टावर चौक, आजाद चौक, बाजला चौक, टावर चौक के अंदर आदि में शिवबारात निकाली जाएगी, इसके अलावा पथ में पड़ने वाले सभी सभी गड्ढों को समतल करने, स्लैब की मरम्मत, अतिक्रमण, नालों की साफ-सफाई के साथ सड़कों के किनारे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरिकेडिंग करने का निदेश संबंधित अधिकारियों दिया, ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के रूप में निकलने वाली झाँकियों के भ्रमण के दौरान नालों या गड्ढों के भरने का काम किया जाएगा.

डीसी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दी सख्त हिदायत

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के ससमय कार्यां को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण रूटलाईन का चौबीस घंटे पहले निरीक्षण कर केबल के तारों के अतिरिक्त बिजली व टेलीफोन के तारों का भौतिक सत्यापन कर लें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।

निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए डीसी ने कार्यपालक अभियंता व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, ट्रैफिक डीएसपी, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading