न्यूज – कहकशां फारूकी
गोमिया – दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों में से 11 मजदूरों की बुधवार को सकुशल वतन वापसी हो गई। सभी मजदूर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता पहुंचे, जहां प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद सभी को बस से हावड़ा स्टेशन के लिए रवाना किया गया।
देश लौटने के बाद मजदूरों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। मजदूरों ने कहा कि यदि अपने देश में ही बेहतर रोजगार की व्यवस्था हो जाए तो वे कभी विदेश का रुख नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के हुनरमंद मजदूरों को उचित रोजगार नहीं मिलने के कारण मजबूरी में विदेश जाना पड़ता है।
मजदूरों के परिजनों ने झारखंड सरकार, केंद्र सरकार, मीडिया तथा समाजसेवी सिकन्दर अली के प्रति आभार व्यक्त किया।
अक्टूबर 2025 में गए थे दुबई
जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर अक्टूबर 2025 में EMC कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन का काम करने दुबई गए थे। लेकिन कंपनी द्वारा उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। साथ ही उनसे निर्धारित समय से अधिक काम लिया जा रहा था। वेतन न मिलने के कारण उन्हें वहां रहने और खाने-पीने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
फंसे मजदूरों ने एक वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा साझा की थी और सरकार से मदद की अपील की थी। इसके बाद मामला संज्ञान में आते ही सरकार सक्रिय हुई।
सरकार ने दिखाई तत्परता
झारखंड सरकार और केंद्र सरकार की सक्रिय पहल के बाद सभी मजदूरों की वतन वापसी संभव हो सकी। समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि लोग रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें शोषण और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को राज्य में ही बेहतर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को मजबूरी में पलायन न करना पड़े।
दुबई से लौटे मजदूरों की सूची
गिरिडीह जिला
बगोदर प्रखंड, तिरला – राजेश महतो
मंडरो, डुमरडेली – अजय कुमार
बोकारो जिला
नावाडीह प्रखंड, कंजकीरो – डालेश्वर महतो
हजारीबाग जिला
बिष्णुगढ़ प्रखंड, खेदाडीह – जागेश्वर महतो
सिरैय – बैजनाथ महतो
पारजोरिया – दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो
चकचुको बसरिया – दीपक कुमार
बरकट्ठा प्रखंड, गोरहर – रोहित महतो एवं सेवा महतो
EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







