20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं...

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा FRS की स्थिति की जानकारी ली गई। भरनो प्रखंड में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने पर कारण पूछे गए तथा लापरवाही पाए जाने के मद्देनज़र LS को अंतिम चेतावनी दी गई। सभी संबंधितों को फेस कैप्चर, ई-केवाईसी एवं आधार अपडेट के कार्यों में त्वरित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आदि फूल सुपोषित अभियान के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध डाटा की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं प्रत्येक SAM बच्चे के डाटा की समीक्षा करेंगी तथा उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। पोषाहार के आवंटन एवं वितरण की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में CDPO एवं LS द्वारा डाटा एंट्री में आ रही समस्याओं को रखा गया, जिसके समाधान हेतु उपायुक्त ने औपचारिक रूप से पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
कन्यादान योजना, सावित्री बाई फुले योजना एवं मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। कन्यादान योजना में 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
1,57 आंगनवाड़ी केंद्रों में लंबित विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा की गई तथा जहां-जहां समस्या है, उसका विस्तृत डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
जहां दिव्यांग शिविर आयोजित हो चुके हैं, वहां दिव्यांग किट वितरण पर विशेष फोकस करने एवं आगामी दिव्यांग शिविरों के आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में SAM बच्चों की संख्या कम करने, FRS (Face Recognition System) प्रणाली को बेहतर बनाने, सेविका-सहायिका के त्यागपत्र प्राप्त कर नए कर्मियों को जोड़ने, प्रोजेक्ट हैबिट चेंज तथा आदि फूल सुपोषित अभिया से संबंधित कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंदों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंच सके।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी , विभिन्न प्रखंडों के CDPO,LS सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।,


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading