20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबाबा टांगीनाथ धाम से लौट रही बस पलटी, 5 वर्षीय मासूम समेत...

बाबा टांगीनाथ धाम से लौट रही बस पलटी, 5 वर्षीय मासूम समेत दो की मौत, 40 से अधिक घायल

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा रायडीह थाना क्षेत्र के मंझाटोली शंखमोड़ के समीप हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी लोग सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर क्षेत्र से मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बाबा टांगीनाथ धाम गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।


इस दुर्घटना में 5 वर्षीय शिवम केशरी और एक महिला की बस के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल, गुमला भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस हादसे के कारणों की गहन छानबीन कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बस के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading