32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla“निष्पक्ष मतगणना – पारदर्शी परिणाम” : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर...

“निष्पक्ष मतगणना – पारदर्शी परिणाम” : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण संपन्न

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज अनुमंडल कार्यालय सभागार, गुमला एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सभागार में काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मतगणना प्रक्रिया, राउंडवार परिणाम संधारण, प्रपत्रों की सही प्रविष्टि, अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षकों द्वारा मतगणना कक्ष की व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम से सामग्री प्राप्ति, सील सत्यापन, परिणाम पत्रक संधारण एवं मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, मतगणना कार्य के दौरान अनुशासन, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ करें, ताकि नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना प्रक्रिया त्रुटिरहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन नगर निकाय चुनाव 2026 के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कर रहा है तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, जनरल ऑब्जर्वर सामान्य प्रेक्षक नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता उपस्थित रहें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading