न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज उप विकास आयुक्त, गुमला दिलीश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
दिनांक 02 मार्च की रात्रि 12 बजे के उपरांत होलिका दहन संपन्न होगा। दिनांक 03 मार्च को कुछ स्थानों पर होली मनाई जाएगी तथा 04 मार्च को रंगों का मुख्य पर्व मनाया जाएगा।
शांति समिति के सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, बिजली, पेयजल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। गर्मी को देखते हुए होली के दिन नगर क्षेत्र में कम-से-कम दो बार जलापूर्ति किए जाने का अनुरोध किया गया। विद्युत तारों की मरम्मत, ट्रांसफॉर्मर की जांच तथा जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब है, उसे शीघ्र दुरुस्त करने की मांग रखी गई। नगर क्षेत्र में गड्ढों की मरम्मत, गली-मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा पालकोट रोड स्थित श्मशान घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।
बैठक में पेट्रोलिंग व्यवस्था सुदृढ़ रखने, केमिकल मुक्त रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने, पशुओं के आवागमन पर नियंत्रण रखने तथा होली के दिन बड़े वाहनों के प्रवेश पर दिन के समय रोक लगाने के संबंध में भी सुझाव दिए गए।
उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि गुमला जिला आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए जाना जाता है, जहां सभी धर्मों के पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि समिति द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को संज्ञान में लिया गया है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि होली के दिन ड्राई डे रहेगा एवं शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई को लेकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नागरिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं फेक न्यूज से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना अथवा जिला प्रशासन को देने की अपील की।
मुख्यालय डीएसपी, गुमला वीरेंद्र टोप्पो ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने स्तर पर शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि होली के दिन प्रातः 7 बजे से बाहरी बड़े वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा तथा संभावित संवेदनशील चौक-चौराहों पर पूर्व से ही पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की सतत निगरानी की जाएगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है।
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







