35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaडीएवी कथारा के चार एनसीसी कैडेट्स का शूटिंग ट्रायल में चयन

डीएवी कथारा के चार एनसीसी कैडेट्स का शूटिंग ट्रायल में चयन

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया—22 झारखंड बटालियन हजारीबाग एनसीसी के आर्मी विंग द्वारा शनिवार को आयोजित शूटिंग ट्रायल में डीएवी कथारा के चार प्रतिभाशाली कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना चयन सुनिश्चित किया।
इस चयन प्रक्रिया में झारखंड के विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डीएवी कथारा के वर्ग नवम के कैडेट्स नव्या अंबिका, अनन्या, रितेश एवं तेजस सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय से कुल 15 कैडेट्स इस ट्रायल में शामिल हुए थे।
चयनित कैडेट्स अब प्रतिष्ठित ‘थल सैनिक कैंप’ में भाग लेंगे, जहां उन्हें भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों द्वारा शूटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने इस उपलब्धि पर सभी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में इस प्रकार का अवसर मिलना गौरव की बात है। एनसीसी न केवल अनुशासन और देशभक्ति का भाव विकसित करता है, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये कैडेट्स आगे भी विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही आर्मी विंग के सीटीओ शिव प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी।
ज्ञात हो कि विद्यालय में एनसीसी के आर्मी एवं नेवल दोनों विंग सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं, और यहां के कैडेट्स हर मंच पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं। कैडेट्स की इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

 

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading