36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की बैठक संपन्न

गोमिया में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की बैठक संपन्न

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, गोमिया प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक बैंक मोड़ में राजकुमार स्वर्णकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल हुए और संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य एजेंडा सदस्यता अभियान रहा, जिसमें नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और यूनियन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान कई नए सदस्यों ने औपचारिक रूप से यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि संगठन की एकजुटता से ही पत्रकारों के हितों की रक्षा संभव है।

इसके अलावा बैठक में पत्रकारों के सामूहिक स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा बेहद जरूरी है और इसके लिए यूनियन स्तर पर ठोस पहल की जानी चाहिए।

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच फेक न्यूज के खतरे पर भी बैठक में चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि गलत और भ्रामक खबरें पत्रकारिता की विश्वसनीयता को प्रभावित कर रही हैं, इसलिए सत्य और प्रमाणिक खबरों को प्राथमिकता देना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

बैठक में दिलीप कुमार शर्मा, पंकज पांडेय, अनंत कुमार, जितेंद्र अग्रवाल, रोशन प्रामाणिक, संजय कुमार, विशाल अग्रवाल, लक्ष्मण लहरे, राजकुमार वर्मा, दीपक पासवान, शशिकांत सिंह, अनिल बर्नवाल, कृष्ण कुमार, चिंतामण कुमार महतो, जितेंद्र पासवान और अब्दुल सामद सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading