32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihतीर्थकरों की तपोभूमि मधुबन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान

तीर्थकरों की तपोभूमि मधुबन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान

कैडरों से बाबूलाल मरांडी का आह्वान…सभी कार्यकर्ता संगठन में सक्रियता से जुड़ें

गिरिडीह (कमलनयन): भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शनिवार से 22 तीर्थकरों की तपोभूमि श्री सम्मेद शिखर गिरिडीह के मधुबन में प्रारम्भ हुआ। एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं उत्कृष्ट संगठनकर्ता भारतीय जनसंघ के फाउण्डर पंडित दीनदयाल उपाध्याप के सांगठनिक विचारों को कार्यकर्ताओं के बीच साझा करने के मकसद से शुरू हुए प्रशिक्षण अभियान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत जिले भर के करीब सवा सौ सक्रिय केडर शामिल हुए।

प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार की जनविरोधी नीति पर प्रहार कर निशाना साधा ही, साथ ही कहा कि गिरिडीह जिले में अब संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। केडरों का आहवान किया कि एक-एक कार्यकर्ता अब संगठन को लेकर सक्रिय बने।

बाबूलाल मरांडी ने इस दौरान बंगाल में भाजपा को मिली जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल में इस बार भाजपा के साथ कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ा। कहा कि अंहिसा के संदेशवाहक भगवान पार्श्वनाथ की पवित्र धरा मधुबन से हर बार भाजपा को एक ऊर्जा मिलती रही है।

उन्होंने कहा कि यहां की ऊर्जा झारखंड भाजपा को मजबूत करती रही है। एक समय इसी मधुबन में गोलियां चलती थी। कहा कि मधुबन की पावन धरा जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थकरों की भूमि के साथ आदिवासियों के सर्वोच्च देव स्थल मरांग बुरु के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रंजीत राय के स्वागत भाषण से हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी दी गई

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी दी तथा उनसे संवाद स्थापित किया।

पहले दिन प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रशिक्षण प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य के रूप में के.के. गुप्ता, अभयकांत प्रसाद, आरती सिंह, गणेश मिश्रा एवं शशांक राज ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण सत्र का समापन 17 मई को होगा

प्रशिक्षण सत्र में पार्टी का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्यपद्धति, विचार परिवार सहित संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बताया गया कि कार्यक्रम का समापन 17 मई को होगा, जिसमें समापन के समय प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल रहेंगे।

प्रशिक्षण वर्ग में ये लोग थे उपस्थित

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से दिलीप वर्मा, शालिनी वैश्यकार, दिनेश यादव, यदुनंदन पाठक, महादेव दुबे, मुनिया देवी, दिनेश यादव, विनय सिंह, सुरेश साव, प्रदीप साहू, चुन्नू कांत, संदीप डांगाईच, सिकंदर हेम्ब्रम, श्याम प्रसाद, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, सुरेश मंडल, संगीता सेठ, अरुण हाज़रा, देवराज, संजीव कुमार, प्रकाश यादव, मनोज पांडेय सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading