32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaबैंक ऑफ बड़ौदा कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई...

बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया_ गोमिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कार्यरत कर्मचारी सह ग्राहक सेवा सहायक विनय कुमार सिंह चौधरी(50 ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनका शव गोमिया थाना क्षेत्र के कोठीटांड़ स्टेशन रोड स्थित किराये के मकान से बरामद किया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार मृतक पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत kandra गांव निवासी विनय कुमार सिंह चौधरी गोमिया शाखा में कार्यरत थे और स्टेशन रोड स्थित एक मकान में किराये पर रह रहे थे। बुधवार को जब वे बैंक नहीं पहुंचे तो सहकर्मियों ने मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर बैंक कर्मी उनके आवास पहुंचे, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

स्थिति संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना तत्काल गोमिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो फौरन अपने दल_बल केसाथ धटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर कमरे में प्रवेश किया अंदर विनय कुमार सिंह चौधरी का शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के भाई सुख सागर सिंह चौधरी, रमेश कुमार सिंह चौधरी सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कमरे की स्थिति और शव की अवस्था सामान्य नहीं लग रही थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर वास्तविक कारणों का खुलासा करने की मांग की है।
इधर गोमिया थाना पुलिस आसपास के लोगों, मकान मालिक और बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading