32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaखड़े हाईवा से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, गांधीनगर थाना पुलिस ने...

खड़े हाईवा से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, गांधीनगर थाना पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया_ गांधीनगर थाना क्षेत्र के डीडी माइंस के समीप कुरपनिया-जरीडीह मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार धनंजय कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह जनगणना कार्य पूरा कर कुरपनिया से करगली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक हाईवा के चकमा देने से उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अपनी गाड़ी से केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से घायलों की जान बचाने में मदद मिली।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने डीडी माइंस क्षेत्र में सड़क किनारे अनियंत्रित ढंग से खड़े हाईवा वाहनों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading