32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaनाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, रांची के अरगोड़ा से सकुशल...

नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, रांची के अरगोड़ा से सकुशल बरामद हुई किशोरी, भेजा गया जेल

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया_सोमवार को चतरोचट्टी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को रांची के अरगोड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कढ़मा गांव निवासी प्रीतम महतो ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 26 मई को चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 28/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने रांची के अरगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही मामले के नामजद आरोपी नकुल कुमार महतो (28 वर्ष), पिता सोमर महतो, निवासी जरकुंडा, थाना चतरोचट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया।

चतरोचट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अनुप रंजन बाखला, हवलदार गंगा राम बानरा, आरक्षी अजय मेहता, पारस कुमार वर्मा, किशोर कुमार महतो तथा tचालक नागेन्द्र महतो शामिल थे।

पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading