29.7 C
Ranchi
Wednesday, June 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaआम्रलिका (आम महोत्सव) का भव्य आयोजन, जिले के पदाधिकारियों ने की सहभागिता

आम्रलिका (आम महोत्सव) का भव्य आयोजन, जिले के पदाधिकारियों ने की सहभागिता

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया_जिला प्रशासन बोकारो द्वारा मंगलवार को जिला परिषद परिसर में “आम्रलिका (आम महोत्सव)” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम की विभिन्न प्रजातियों को बढ़ावा देना, किसानों एवं उद्यानिकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय उत्पादों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।

महोत्सव में मुख्य रूप से अजय नाथ झा, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सफीक आलम, एसी सर, बोकारो मेयर भोलू पासवान, प्रांजल ढांडा, परियोजना पदाधिकारी रूपेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महोत्सव में बड़ी संख्या में आम प्रेमियों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं आमजन ने भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के आमों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading