29.7 C
Ranchi
Wednesday, June 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी,बकरा का़ वितरण किया...

गोमिया में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी,बकरा का़ वितरण किया गया

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया: मंगलवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय समीप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत नौ लाभुकों के बीच आठ बकरी एवं दो बकरा का वितरण प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर अनिल केरकेट्टा ने किया। इस अवसर पर प्रत्येक लाभुक को आठ बकरी व दो बकरा का वितरण किया गया, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिल केरकेट्टा ने लाभुकों से कहा की ये पशुधन स्वरोजगार के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी देख रेख और हिफाजत उन्हें स्वयं करनी है, यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे प्रखंड कार्यालय समीप प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में संपर्क कर उचित सलाह ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा की सरकार द्वारा प्रदत्त मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वितरण किए गए पशुधन से लाभुक स्वावलंबी बन सकते है और अपनी आमदनी को भी बढ़ा सकते हैं ताकि लाभुक बेहतरीन तरीके से अपना जीवन यापन कर सकें। मौक पर टीवीओ डॉ पूनम किंडो,करमचन्द, भुनेश्वर महतो, अल्ताफ रजा, अंशु रंजन, चंदन दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

फ़ोटो ईमेल में है !!


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading