31.8 C
Ranchi
Thursday, June 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में भारी वाहनों से राहगीर परेशान, घंटों बाधित रहा आवागमन

गोमिया में भारी वाहनों से राहगीर परेशान, घंटों बाधित रहा आवागमन

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया में इन दिनों बड़े मालवाहक वाहनों, विशेषकर बारह चक्का ट्रकों के आवागमन से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को स्कूल बैग से लदा एक बड़ा ट्रक सिंगल रोड पर फंस गया, जिससे लगभग एक घंटे तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ की शाखा में फंस गया था। शाखा के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा था, जिसके बाद मार्ग को चालू करने के लिए पेड़ की शाखा काटनी पड़ी। इसके बाद ही ट्रक को आगे बढ़ाया जा सका और आवागमन सामान्य हो पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और छोटे वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संकरी सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
गौरतलब है कि गोमिया के पूर्व विधायक स्वर्गीय माधव लाल सिंह ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार शाम चार बजे के बाद बड़े वाहनों के सड़क पर आवागमन पर रोक लगवाई थी। उस समय वाहन संचालकों द्वारा इस व्यवस्था का पालन भी किया जाता था, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहती थी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में लागू व्यवस्था को पुनः प्रभावी बनाया जाए तथा भारी वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित समय तय किया जाए, ताकि आम लोगों को जाम और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading