31.8 C
Ranchi
Wednesday, June 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में लाभुकों के बीच तीन यूनिट चूजों का वितरण, स्वरोजगार को...

गोमिया में लाभुकों के बीच तीन यूनिट चूजों का वितरण, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर से लाभुकों के बीच तीन यूनिट चूजों का वितरण किया गया। प्रत्येक यूनिट में 500 चूजे शामिल थे। इसके साथ ही चूजों के पालन-पोषण के लिए आवश्यक दाना, पेयजल पात्र तथा खाने के बर्तन भी लाभुकों को उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम, गोमिया प्रमुख तथा पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार केरकेट्टा सहित लाभुक व ग्रामीण उपस्थित थे।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार केरकेट्टा ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाभुकों से चूजों की वैज्ञानिक पद्धति से देखभाल करने तथा विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही प्रबंधन और नियमित देखभाल से मुर्गी पालन एक लाभदायक व्यवसाय बन सकता है, जिससे परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा कि सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। मुर्गी पालन के माध्यम से लाभुक कम लागत में बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने लाभुकों से योजना का पूर्ण लाभ उठाने तथा इसे रोजगार के स्थायी साधन के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।

वहीं अंचलाधिकारी मोहम्मद आफताब आलम ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का सही उपयोग कर लाभुक अपनी आजीविका को सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन लाभुकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने सरकार एवं पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना से लाभान्वित होने की बात कही।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading