25.7 C
Ranchi
Tuesday, June 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaधवैया क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में सतर्कता, प्रशासन ने...

धवैया क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में सतर्कता, प्रशासन ने जारी की अपील

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया__गोमिया प्रखंड के धवैया क्षेत्र में एक जंगली हाथी के देखे जाने की सूचना मिली है। हाथी के क्षेत्र में विचरण करने की खबर के बाद आसपास के गांवों के लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी धवैया के आसपास के इलाके में मौजूद है और समय-समय पर स्थान बदल रहा है।
प्रशासन एवं वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे हाथी के निकट जाने, उसे उकसाने अथवा फोटो एवं वीडियो बनाने के लिए उसके पास जाने का प्रयास न करें। साथ ही रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और बच्चों को अकेले न भेजने की भी सलाह दी गई है।
इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों से भी सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है। किसी भी स्थान पर हाथी दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन, वन विभाग अथवा पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
ग्रामीणों से कहा गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading