25.7 C
Ranchi
Tuesday, June 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaनशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई

नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया__ नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सारम स्थित संतोषी मंदिर से लेकर पूरे बाजार होते हुए बस स्टैंड तक नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने की अपील की।
वहीं पूर्व उपमुखिया विकास जैन ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। युवा वर्ग यदि नशे की गिरफ्त में आता है तो उसका भविष्य अंधकारमय हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
अभियान में एएसआई अखिलेश कुमार, विकास कुमार, सुनील कुमार, पूर्व उपमुखिया विकास जैन, बिक्रम दे सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading