31.9 C
Ranchi
Tuesday, June 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 68-गुमला...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 68-गुमला द्वारा राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) कार्यक्रम को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 68- गुमला विधानसभा क्षेत्र-सह- अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला अखिलेश कुमार द्वारा मंगलवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों एवं भौतिक सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि कार्यक्रम 20 जून से 07 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। इसके तहत 20 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य, 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन, 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन तथा 05 अगस्त से 04 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 03 अक्टूबर तक किया जाएगा तथा 07 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने हेतु जागरूकता फैलाने की अपील की।
बैठक में राजनीतिक दलों को बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति एवं विवरण उपलब्ध कराने के संबंध में भी निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिन दलों द्वारा अभी तक बी.एल.ए.-2 का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है, वे अविलंब निर्धारित प्रपत्र में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि सभी बी.एल.ए.-2 को समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading