29 C
Ranchi
Friday, June 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaवज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और उसके मवेशियों की...

वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और उसके मवेशियों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला सदर थाना स्थित
जोराडांड गांव में बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बैल की भी मौके पर ही मौत हो गयी . मृतका महिला की पहचान गीता उराईन (35 वर्ष), पति मंगरा उरांव, निवासी जोराडांड के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर के वक्त एकाएक मौसम का मिजाज बदला और अचानक आंधी, पानी, तूफान और वज्रपात होने लगा. इसी क्रम में गीता उराईन अपने घर से कुछ दूरी पर बंधें बैल-और मवेशियों को खोलकर वापस घर लाने लगी इसी क्रम में एकाएक वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में गीता उराईन और उसके मवेशी आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी सूचना गुमला सदर थाना को दी गई, सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस द्वारा तोड़ित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ सदर थाना पुलिस गुमला सदर अस्पताल पहुंची और उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया. और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. उक्त शव के गांव पहुंचते ही जोराडांड गांव में मातम छा गया .और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उक्त दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading