32.4 C
Ranchi
Friday, June 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla256 ग्राम ब्राउन शुगर, - एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार एंव एक...

256 ग्राम ब्राउन शुगर, – एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार एंव एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार तीन प्रतिबंध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय को एक गुप्त सूचना मिली की गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र में एक सफेद रंग का मारुति स्विफ्ट डीजायर कार एंव एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो वाहन से प्रतिबंध मादक पदार्थ (बाउन सुगर) की तस्करी की जा रही है। उक्त सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए और उक्त गुप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु०अ०नि० मोहन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, घाघरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा उक्त टीम के द्वारा दिनांक-25.06.2026 को घाघरा थानान्तर्गत नेतरहाट रोड नगड़ी ढलान के समीप चेकनाका लगाते हुए उक्त स्थल में वाहन चेकिंग शुरू की गई, इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचनानूसार उक्त संदिग्ध वाहनों को रोका गया तथा बारी-बारी से उक्त गाड़ी एवं उसमें सवार अज्ञात व्यक्तियों की तालाशी की गई। वाहन तालाशी के दौरान गाड़ी में संदिग्ध वस्तुओं के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों से पूछे जाने पर बताया गया किया कि उनके पास लगभग 256 ग्राम ब्राउन सुगर है। उक्त प्रतिबंध मादक पदार्थ ( ब्राउन शुगर ) को विधिवत् जप्त किया गया तथा प्रतिबंध ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

कांड में जप्त प्रदर्शः-

1. कुल-256 ग्राम ब्राउन सुगर

2. एक सफेद रंग का Maruti Suzuki Swift Dzire Car(JH01ER 5841)

3. एक सफेद रंग का बिना नम्बर प्लेट वाला Scorpio

4. मोबाईल-05

5. एक सिल्वर रंग का इलेक्ट्रोनिक तुला (नापतौल मशीन )

गिरफ्तारी

1. रोहित कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता महेन्द्र राम, सा०-नेनुआ, थाना-चैनपुर, जिला-पलामू

2. रोहित कुमार उर्फ दीपक, उम्र करीब 27 वर्ष, पे०-विनोद प्रसाद गोंड़, सा०-सोनपुरवा, थाना+जिला-गढ़वा

3. रौशन साहु, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-हिरो साहु, सा०-सिलाफारी, थाना + जिला-गुमला

छापामारी दल

1. पु०अ०नि० मोहन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, घाघरा,

2. पु०अ०नि० नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिसई,

3. पु०अ०नि० आदित्य कुमार, घाघरा थाना,

4. घाघरा थाना सशस्त्र पुलिस बल,

5. QRT गुमला ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading