27.3 C
Ranchi
Friday, July 17, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के मद्देनजर गुमला शहरी क्षेत्र में भारी...

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के मद्देनजर गुमला शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 (जेएफडब्ल्यूसीई-2024) के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी, गुमला अखिलेश कुमार द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार 19 जुलाई 2026 को सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक गुमला शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।

ज्ञात हो कि झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान जारी यातायात निर्देशों का पालन करें तथा परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन में सहयोग प्रदान करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading