26.4 C
Ranchi
Tuesday, July 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaजेल अदालत, कानूनी जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, बंदियों को...

जेल अदालत, कानूनी जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, बंदियों को मिली कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

न्यूज – कहकशां फारुकी

Gomia— तेनुघाट स्थित उपकारा (जेल) में सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बोकारो के निर्देश पर जेल अदालत, कानूनी जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय ने किया।
शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय ने कहा कि जेल अदालत का उद्देश्य बंदियों को त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें कानून के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि नियमित जागरूकता अभियानों के कारण बंदियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और अपराध की पुनरावृत्ति में कमी आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों के लिए पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता एवं कानूनी परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शंभू कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्र और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए कानून का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है।
पैनल अधिवक्ता पांडव कुमार पांडेय ने बंदियों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि जेल में किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने दहेज प्रतिषेध कानून की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि दहेज लेना और देना दोनों ही कानूनन अपराध हैं।
स्वास्थ्य जांच शिविर में बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंख एवं दंत परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें जेलर आशीष कुमार ने बंदियों से जेल में बिताए समय को आत्मसुधार का अवसर मानते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने किया। इस अवसर पर सूरज मोदी, मदन प्रजापति, संजय मंडल, इस्तियाक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading