22.4 C
Ranchi
Thursday, July 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghबरही थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन...

बरही थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

News – Vijay Chaudhary 

हजारीबाग : पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) की उपस्थिति में बरही थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नए एवं लंबित आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2025 से पूर्व एवं वर्तमान में लंबित सभी कांडों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बरही थाना में लंबित जमानती एवं गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाकर त्वरित निष्पादन करने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार को थाना स्तर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और उनके निष्पादन की प्रगति सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्थानों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए तथा इस धंधे में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा उन्होंने थाना आने वाले आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा उनका समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जमीन विवाद से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को थाना दिवस में प्राथमिकता से लिया जाए तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर पत्राचार किया जाए, ताकि विवादों का समय पर समाधान हो सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading