22.4 C
Ranchi
Thursday, July 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaहोसिर पूर्वी पंचायत ने रचा कीर्तिमान, सबसे पहले पूरा किया मतदाता विशेष...

होसिर पूर्वी पंचायत ने रचा कीर्तिमान, सबसे पहले पूरा किया मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया—लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में होसिर पूर्वी पंचायत ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) अभियान का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी बीएलओ, वॉलंटियर एवं जेएसएलपीएस (JSLPS) सदस्यों को सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गोमिया के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आफताब आलम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने अभियान से जुड़े सभी कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि बीएलओ, वॉलंटियर एवं जेएसएलपीएस सदस्यों की मेहनत और समर्पण के कारण मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सका। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर मतदान केंद्र संख्या 103 की बीएलओ अनीता देवी, 104 की पुष्पा देवी, 105 की संगीता देवी, 106 की वीणा देवी, 107 की सीमा राव तथा 108 की ऊषा देवी सहित सभी बीएलओ, वॉलंटियर एवं जेएसएलपीएस सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संबंधित कर्मियों के सामूहिक प्रयास से होसिर पूर्वी पंचायत ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading