22.4 C
Ranchi
Thursday, July 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaसाइकिलों के साथ विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई रफ्तार, तुलबुल मध्य...

साइकिलों के साथ विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई रफ्तार, तुलबुल मध्य विद्यालय में हुआ वितरण कार्यक्रम

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया – शिक्षा की राह को आसान बनाने की दिशा में तुलबुल मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनिता देवी ने विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन के साथ अध्ययन करने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा विशेष रूप से छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। साइकिल मिलने से बच्चों का समय बचेगा और वे अधिक उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया ममता देवी, समाजसेवी चितरंजन साव, हेमंत केवट, नागेश्वर यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगत प्रजापति, प्रधानाध्यापक अनुज कुमार गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने सरकार एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading