23.4 C
Ranchi
Saturday, July 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaमतदाता पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, स्वयंसेवक व जेएसएलपीएस...

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, स्वयंसेवक व जेएसएलपीएस सदस्यों का सम्मान

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) अभियान के तहत गोमिया प्रखंड की गोमिया, हजारी एवं स्वांग दक्षिणी पंचायत में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी बीएलओ, वॉलंटियर एवं जेएसएलपीएस सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी गोमिया आफताब आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान में जुड़े सभी कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा हो सका। उन्होंने भविष्य में भी निर्वाचन संबंधी कार्यों को इसी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बीएलओ सुपरवाइजर रितु कुमारी एवं कंचन कुमारी सहित सभी बीएलओ, वॉलंटियर और जेएसएलपीएस सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित बीएलओ में मतदान केंद्र संख्या 78 रीता देवी, 79 इंदु देवी, 80 रिंकू देवी, 81 सरस्वती देवी, 82 सोनी देवी, 83 पुष्पा प्रामाणिक, 84 मालती देवी, 85 सुमित्रा देवी, 86 रंजीता देवी, 87 शारदा देवी, 88 सीमा देवी, 89 सुनीता देवी, 90 अनीता देवी, 91 तारा देवी, 92 रीता रानी, 93 लीला देवी, 94 आरती देवी, 95 पूर्णिमा देवी एवं 96 गीता देवी शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाता सूची के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में भी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading