23.4 C
Ranchi
Saturday, July 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomia24 घंटे में बदला जला ट्रांसफार्मर, पलिहारी गुरूडीह में नए 100 केवीए...

24 घंटे में बदला जला ट्रांसफार्मर, पलिहारी गुरूडीह में नए 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया— गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरूडीह पंचायत स्थित बाबू गली में लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिल गई। यहां जले हुए पुराने ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र एवं झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विनय कपूर ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने विनय कपूर का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने एवं जर्जर ट्रांसफार्मर के जल जाने से मोहल्ले में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। समस्या की जानकारी विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान को दी गई, जिसके बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर मात्र 24 घंटे के भीतर नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब कोनार पेयजलापूर्ति योजना के तहत नियमित रूप से पेयजल भी उपलब्ध हो रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
इस अवसर पर विनय कपूर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी, मोहम्मद असलम, अनिल सोनी, कृष्ण दयाल सिंह, आशीष वर्मा, श्रवण कुमार, दिलीप स्वर्णकार, सरोज कसेरा, रॉकी स्वर्णकार, उज्ज्वल रवानी, हीरालाल नायक, अजय नायक, शशि प्रजापति, राजू प्रजापति, प्रेमानंद नायक, चमन प्रजापति, पार्वती देवी, सुमित्रा देवी, सोनी देवी, प्रमिला देवी, ममता देवी, अनिल रवानी, धीरज नायक, संतोष घांसी, रंजीत विश्वकर्मा, जीरवा देवी, बिंदु देवी, प्रकाश गुप्ता, पप्पू कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading