28.2 C
Ranchi
Sunday, July 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihJPSC पेपर लीक मामले को खुद सीएम देख रहे हैं, दोषी बचेंगे...

JPSC पेपर लीक मामले को खुद सीएम देख रहे हैं, दोषी बचेंगे नहीं : राधा कृष्ण किशोर

गिरिडीह : राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर रविवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ प्रोबेशनल आईएएस यश कुमार ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर के वाणिज्य-कर अधिकारियों के साथ बैठक राजस्व संग्रह और विकास योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री ने राजस्व संग्रह के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं की गुणवत्ता का निरन्तर मानिटरिंग करने के निर्देश दिये।

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने संकेतों में   प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी पर तंज कसा और जेपीएससी पेपर लीक के मुद्दे पर उनके आरोपों पर कहा कि वो बड़े नेता है, लेकिन उनसे अपील होगी कि वो स्वस्थ विपक्ष की भूमिका निभाए। आने वाले दिनों में सदन चलाने में सरकार का सहयोग करे। जिसमें राज्य के समग्र विकास की गति बनी रहे।

वित्त मंत्री ने जेपीएससी पेपर लीक मामले में साफ किया कि मामले को खुद सीएम हेमंत सोरेन देख रहे हैं। फिर कोई दोषी कैसे बचेगा। पेपर लीक मामले में कोई नहीं बचने वाला। कहा कि कई बड़े रसूखदार गिरफ्तार हुए। कई रडार पर हैं। कोई नहीं बचने वाला।

वित्त मंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार के मैया सम्मान योजना की भी तारीफ करते हुए कहा कि जेएमएम के साथ कांग्रेस के लिए भी यह योजना राज्य के आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम था। हेमंत सरकार से नाराजगी के मुद्दे पर भी वित्त मंत्री ने खुलकर अपनी राय रखी और कहा कि कोई विभाग का जॉइंट सेक्रेटरी उन्हें सीधे पत्र नहीं लिख सकता। ये संसदीय कार्य का उल्लंघन है.

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading