गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में गुमला समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, विधि-व्यवस्था, सेवा, सामाजिक सुरक्षा, मुआवजा, रोजगार एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विशुनपुर प्रखंड के ग्राम सुरसा निवासी के एक आवेदक ने भूमि विवाद को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा अपने एवं परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विवादित भूमि पर कार्य कराने को लेकर उन्हें फोन पर गंभीर धमकी दी गई है तथा पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग को आवेदन की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आवेदक की सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कामडारा प्रखंड के ग्राम जरिया निवासी अनिकान्त प्यारेलाल ओहदार ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के आलोक में उनके हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप से संबंधित लंबित प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को न्यायालय के आदेश का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
घाघरा प्रखंड के ग्राम बर्राग निवासी निरंजन महतो ने स्वयं को शिक्षित बेरोजगार बताते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने किसी भी उपयुक्त पद पर नियुक्ति अथवा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
रायडीह प्रखंड के ग्राम परसा निवासी लोलस तिर्की ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में अपने हिस्से से वंचित किए जाने तथा संबंधित लोगों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बिहार के पटना निवासी नजमा खातून ने अपने पति, जो पालकोट प्रखंड कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के परिवार से अलग रहने एवं परिवार के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
रायडीह प्रखंड के जनसेवक (वीएलडब्ल्यू) गनु शांति एक्का के पुत्र आशित एक्का ने अपने पिता की गंभीर बीमारी के बाद योगदान एवं लंबित वेतन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक आदेश प्राप्त होने के बावजूद उन्हें अब तक योगदान नहीं कराया जा रहा है, जिससे वेतन भी लंबित है और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गुमला प्रखंड के घटगांव पंचायत अंतर्गत पहाड़ पनारी निवासी संजय नायक ने अपनी पत्नी, जो सहिया के पद पर कार्यरत थीं, के निधन के बाद तीन पुत्रियों के पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार लाभ एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of September 13, 2026 12:28 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Levi's 010 Classic Boxer Briefs for Men | 100% Pure Cotton | Breathable | Branded Inner Elastic | Anti-Roll Waistband | Supportive Gusset | Functional Fly | No Ride-Up Long Length Fit | Pack of 2
₹384.00 (as of September 13, 2026 12:28 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Men Shorts || Cotton Short for Men || with Pocket Style (Shorts-09-12)
₹499.00 (as of September 13, 2026 12:28 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹478.00 (as of September 13, 2026 12:28 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's White Round Neck Sleeveless Cotton Vest (Pack of 3)
₹349.00 (as of September 13, 2026 12:28 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 13, 2026 11:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 13, 2026 11:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹314.10 (as of September 13, 2026 11:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 13, 2026 11:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 13, 2026 11:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







