23.6 C
Ranchi
Tuesday, July 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के बिरकेरा टंगराटोली स्थित घोड़ा पहाड़ के समक्ष मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव सुरसांग पुलिस ने बरामद किया, रायडीह प्रखंड
अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के बिरकेरा टंगराटोली स्थित घोड़ा पहाड़ के समक्ष मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सुरसांग

थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर

उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए, छानबीन शुरू की और उक्त शव को पोस्टमार्टम के उद्देश्य से गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया, उक्त मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष, होगी, पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है और उसकी लंबाई करीब 5.5 फीट बताई जा रही है. घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद उक्त शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पहचान के लिए पुलिस काफी प्रयास कर रही है , सुरसांग थाना पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और उक्त घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा.

फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, पुलिस ने बताया कि उक्त शव को गुमला सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान यदि मृतक के परिजन या पहचान करने वाला कोई व्यक्ति सामने आता है तो आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading