23.1 C
Ranchi
Thursday, July 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअपनी बड़ी मां के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काट रहे लक्ष्मण...

अपनी बड़ी मां के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काट रहे लक्ष्मण गोप का आम पेड़ से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, समस्त परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुटासी टोंगरीटोली निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मण गोप अपनी बड़ी माता (मां ) के अंतिम संस्कार के लिए आम पेड़ पर चढ़कर लकडी काटने के दौरान पैर फिसलने और असंतुलित होने के कारण लक्ष्मण गोप उक्त आम पेड़ से नीचे गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई , उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर, सर्वप्रथम उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, उक्त मामले की छानबीन में जुटी गुमला सदर पुलिस .मृतक के परिजन सुरेश गोप ने पुलिस को अपने बयान में बताया हैं की लक्ष्मण गोप की बड़ी माता (मां) दोदी देवी जो बीमार थी और उसके आकस्मिक निधन होने के बाद . उनके शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने के उद्देश्य से लक्ष्मण गोप आम पेड़ में चढ़कर लकड़ी काट रहा था,इसी क्रम में पैर फिसलने और असंतुलित होने के कारण वह आम पेड़ से नीचे गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई, परिजनों ने यह भी बताया की लक्ष्मण गोप उक्त आम पेड़ में चढ़कर लकड़ी काट रहा था, इसी क्रम में पैर फिसलने के कारण वह आम पेड़ से नीचे गिरा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई,l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading