23.1 C
Ranchi
Thursday, July 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaतेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक हादसे में दो की मौत

तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक हादसे में दो की मौत

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र स्थित खरका पुल पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत
बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के खरका पुल पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत , जबकि तीसरे युवक ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. बाइक में सवार होकर अभी युवक मछली खरीदने जा रहे थे, इसी क्रम में प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़काडीह गांव निवासी 25 वर्षीय मंगरा उरांव, 24 वर्षीय चरकू उरांव और सूरज उरांव एक ही बाइक पर सवार होकर बड़काडीह की ओर जा रहे थे. रास्ते में मंगरा उरांव ने मछली खाने की इच्छा जताई, जिसके बाद तीनों युवक खरका की ओर मछली खरीदने के लिए मुड़ गए. इसी क्रम में अनियंत्रित तेज रफ्तार के कारण पुल के पास उक्त बाइक खरका पुल के पास पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे जा गिरी. हादसा इतना जबरदस्त था कि मंगरा उरांव और चरकू उरांव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सूरज उरांव ने समय रहते उक्त बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई, उसे मामूली चोटें आई हैं, बाद में आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा, उक्त घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और तीनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरा उरांव और चरकू उरांव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सूरज उरांव का प्राथमिक इलाज किया गया l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading