28 C
Ranchi
Saturday, August 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaविरहोर डेरा में सेवा भाव के साथ मनाया गया जन्मदिन, बच्चों व...

विरहोर डेरा में सेवा भाव के साथ मनाया गया जन्मदिन, बच्चों व जरूरतमंदों के बीच पौष्टिक भोजन वितरित

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया–‘सामाजिक संस्था हाई-फाई (HI-FI) गोमिया चैप्टर की ओर से गुरुवार को गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत स्थित विरहोर डेरा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था के मिशन अन्नदान अभियान के तहत रांची की यूनिक एकेडमी की संचालिका प्रिया जी का जन्मदिन सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विरहोर समुदाय के बच्चों एवं परिवारों के बीच पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उन्हें पूरी, सब्जी, सलाद, मिठाई और केक परोसा गया। भोजन वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सहयोग पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को सेवा से जोड़कर समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विरहोर समुदाय के बच्चों और बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। संस्था का मानना है कि छोटे-छोटे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं और सामुदायिक सहयोग से वंचित वर्गों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस सेवा कार्यक्रम में सुनीता कुमारी, प्रिंस प्रजापति, धीरज प्रजापति, रीमा कुमारी, सूरज कुमार, दीपक कुमार, चमन प्रजापति सहित कई सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़कर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने का प्रयास करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading