28 C
Ranchi
Saturday, August 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaजेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एबीवीपी ने चलाया...

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया—-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोमिया इकाई की ओर से शुक्रवार को डिग्री कॉलेज, गोमिया में जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए जांच की मांग का समर्थन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिससे युवाओं का भरोसा प्रभावित हुआ है। संगठन ने मांग की कि परीक्षाओं की निष्पक्ष एवं पारदर्शी सीबीआई जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मेहनतकश अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।
एबीवीपी के जिला संयोजक रोशन जायसवाल ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के हजारों पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी होगी।
हस्ताक्षर अभियान में गोमिया नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार, नगर मंत्री राहुल यादव, मिलन झा सहित एबीवीपी के कई कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading