24.8 C
Ranchi
Wednesday, August 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaललपनिया में दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया...

ललपनिया में दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया आदमकद प्रतिमा स्थापना का शिलान्यास

News – Kahkashan Farooq

गोमिया ___ गोमिया प्रखंड के ललपनिया में मंगलवार को दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित झारखंड राज्य निर्माता, झामुमो के संस्थापक एवं मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक **बबीता देवी शामिल हुईं। उनके आगमन पर समिति की ओर से स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक बबीता देवी ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनके अथक संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण झारखंड को अलग राज्य की पहचान मिली। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और झारखंडी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए दिशोम गुरु ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण करते हुए दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बबीता देवी ने कहा कि झारखंड के निर्माण और समाज के उत्थान में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। ऐसे व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।
कार्यक्रम में स्मारक समिति के पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, झामुमो के कार्यकर्ता, समर्थक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading