24.8 C
Ranchi
Wednesday, August 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaधरती आबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि,...

धरती आबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया नमन

News – Kahkashan Farooq

गोमिया__ झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं धरती आबा स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा, “धरती आबा शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, संस्कृति और यहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हमें ईमानदारी, जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
अंचलाधिकारी आफताब आलम ने कहा, “धरती आबा का संघर्ष केवल झारखंड के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उनके विचार और सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।”
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि धरती आबा शिबू सोरेन ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके योगदान को झारखंड की जनता सदैव स्मरण रखेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading