24 C
Ranchi
Wednesday, August 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaSIR-2026 के अगले चरण को लेकर गोमिया में अधिकारियों ने कसी कमर,...

SIR-2026 के अगले चरण को लेकर गोमिया में अधिकारियों ने कसी कमर, प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया – गोमिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के प्रारूप प्रकाशन के बाद की प्रक्रिया को लेकर प्रतिनियुक्त शिक्षकों, प्रतिनियुक्त सहायकों एवं संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सह बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आफताब आलम ने की। इस दौरान सुनवाई की अर्द्ध-न्यायिक प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन, सकारण आदेश पारित करने तथा दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा, “विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मी पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है।”
सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आफताब आलम ने कहा, “प्रारूप प्रकाशन के बाद प्राप्त प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का विधिसम्मत और निष्पक्ष निस्तारण किया जाना आवश्यक है। सुनवाई के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए तथ्यों के आधार पर सकारण आदेश पारित करें। सभी प्रतिनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि गोमिया प्रखंड की मतदाता सूची त्रुटिरहित, अद्यतन एवं विश्वसनीय बन सके।”
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाओं का सफल निष्पादन करने का निर्देश दिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading