24 C
Ranchi
Thursday, August 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaचेहल्लुम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें अस्त्र-शस्त्र का...

चेहल्लुम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें अस्त्र-शस्त्र का शानदार प्रदर्शन किया गया

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आई, मजिस्ट्रेट सशस्त्र महिला पुरुष पुलिस बल अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात नजर आए

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती बाजार टावर से एक विशाल जुलूस निकला गया, जो सिसई रोड, टावर शहीद चौक, थाना रोड, लोहरदगा रोड, बड़ा प्रधान डाकघर रोड, , छोटा चौक, मेन रोड गुमला स्थित पुनः टावर शहीद चौक होते हुए बाजार टांड आजाद बस्ती में पहुंच कर जुलूस समाप्ति का घोषणा किया गया, उक्त चेहल्लुम जुलुस में विभिन्न आकार प्रकार के आकर्षक और शानदार ताजिया निकला गया था, जुलूस में विभिन्न कमेटी और संगठित घोलों द्वारा डंका ताशा और साउंड बॉक्स के माध्यम से देश भक्ति और धार्मिक गीत, पर जुलुस में शामिल सभी लोग थिरकते नजर आए, उक्त चेहल्लुम जुलूस में बड़े बुजुर्ग, स्त्री पुरुष, युवक युवतियाँ, छोटे-छोटे मासूम बच्चे बच्चियाँ अपने परंपरागत परिथानों में शामिल हुए और अपने अपने हाथों में अस्त्र शस्त्र लेकर जगह-जगह शानदार विभिन्न आकार प्रकार के खेलों का प्रदर्शन करते देखे गयें, जिला प्रशासन के गुमला उपयुक्त तिलेश्वर महतो, पुलिस प्रशासन के जिला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां अपने अस्तर से नजर रखे हुए थे, समस्त चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट, सशास्त्र पुलिस ( महिला – पुरुष ) बल मुस्तैद नजर आए l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading